मोहम्मद सिराज का जन्म 13, मार्च 1994, को हैदराबाद में हुवा था। मोहम्मद सिराज हैदराबाद के बहुत गरीब मुस्लिम परिवार में पैदा हुए थे।
घर की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण सिराज के पिता घर चलाने के लिए ऑटो रिक्शा चलाते थे।और सिराज की माता दूसरो के घरो में जाकर बर्तन धोया करती थी। जिससे उनका परिवार चलता था।
मोहम्मद सिराज के परिवार में उनके और उनके माता पिता के अलावा इनका एक बड़ा भाई है। जिसका नाम मोहम्मद इस्माइल, है। जो अभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
लेकिन मोहम्मद सिराज के क्रिकेटर बनने से पहले सिर्फ सिराज के पिता अकेले घर को चलाते थे। सिराज बहुत गरीब थे।गरीब होने के कारण उनका परिवार लंबे समय तक हैदराबाद शहर के बंजारा हिल्स इलाके के एक छोटे से किराए के घर पर रहते थे। सिराज का पूरा बचपन इसी घर में रहकर गुजरा।
मोहम्मद सिराज को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। सिराज को क्रिकेट का इतना शौक था के अगर कोई मैच रहता था तो सिराज स्कूल पढ़ने नही जाते थे। क्रिकेट के चक्कर में हमेशा सिराज का स्कूल में रिजल्ट खराब आता था। और उसके बाद सिराज को अपने पिता से डांट सुनना पड़ता है।
सिराज के बड़े भाई मोहम्मद इस्माइल को यह पता था के सिराज अच्छा क्रिकेट खेलता है।इसी लिए सिराज को हमेशा स्पोर्ट किया करते थे।
मोहम्मद सिराज खुद इंटरव्यू में कह चुके है के मुझसे ज्यादा मेरे बड़े भाई को मेरे ऊपर भरोसा था। अगर सिराज के बड़े भाई साथ नही देते तो शायद आज हम लोग सिराज के बारे मे बात नही करते ।
मोहम्मद सिराज ने प्रोफेसनल क्रिकेट खेलने का सपना नही देखा था। लेकिन सिराज के बड़े भाई को उसके प्रतिभा पर पुरा भरोसा था।
मोहम्मद सिराज ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद के साफा जूनियर स्कूल,से की । सिराज ने क्रिकेट को अपना करियर मान लिया था इसी लिए सिराज ने अपनी पढ़ाई 12वी तक किए। और फिर पढ़ाई करना छोड़ दिएऔर वह क्रिकेट पर पुरा ध्यान देने लगे।
मोहम्मद सिराज क्रिकेट के शुरुवात में बैटिंग और बॉलिंग दोनों किया करते थे।
लेकिन सिराज को बैटिंग करना ज्यादा पसंद था। इसी लिए सिराज ज्यादा बैटिंग किया करते थे। लेकिन एक दिन सिराज के अपने करीबी दोस्त ने उनको बैटिंग छोड़कर बॉलिंग करने को बोला। और सिराज के करीबी दोस्त ने कहा के तुम्हारा बॉलिंग बैटिंग से कई गुना अच्छा है।
यह बात सिराज के दिमाग में बैठ गई और सिराज ने इसके बारे में सोचा और सोच विचार करने के बाद उन्होनें बैटिंग करना छोड़ दिए और उसके बाद इन्होंने पुरा फोकस बॉलिंग पर किया। सिराज इतने ज्यादा गरीब थे के उनके पास रियल क्रिकेट बॉल खरीदने के भी पैसे नहीं रहते थे।
इसलिए सिराज टेनिस बॉल से प्रैक्टिस किया करते थे।आप लोग को यह बात जानकर हैरानी होगी के सिराज कभी भी प्रैक्टिस के लिए क्रिकेट एकेडमी नही गए। सिराज के पास इतने पैसे नहीं थे के वह एकेडमी में नाम लिखवा सके। सिराज ने यह साबित कर दिया के बिना एकेडमी गए भी हम क्रिकेटर बन सकते है। सिराज घर की स्थिति को अच्छी करने के लिए बहुत मेहनत किया करते थे।
सिराज को सही मौका का इंतजार था। और सिराज को यह मौका 2015 में मिला। सिराज के दोस्त ने सिराज को हैदराबाद के चारमीनार क्रिकेट एकेडमी में खेलने का ऑफर दिया। और इस ऑफर को सिराज ने एक्सेप्ट कर लिया। और फिर सिराज चारमीनार क्रिकेट एकेडमी के लिए मैच खेलने लगे।और वहा पर सिराज ने बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया। और लोगो के दिल में जगह बनाया। शानदार परफॉर्मेंस करने के वजह से उन्हे स्टेट अंडर 23,में खेलने का मौका मिला। और फिर उन्होंने वहा पर भी शानदार परफॉर्मेंस किया। और उन्हे सफलता तब हासिल हुई जब उन्हे 15 नवंबर 2015,को
हैदराबाद के तरफ 1st रणजी ट्रॉफी मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन सिराज ने पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया अच्छा परफॉर्मेंस ना होने की वजह से सिराज को इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नही मिला।
रणजी का अगला सीजन सिराज के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट था। सिराज ने इस सीजन के 9 मैच खेले और 9, मैचो में इन्होंने 41, विकेट चटकाए।और सिराज इस सीजन में हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर वन बॉलर बन गए थे। इस सीजन के शानदार प्रदर्शन के वजह से सिराज सलेक्टर
मोहम्मद सिराज काआईपीएल करियर – मोहम्मद सिराज ने आईपीएल करियर की शुरूवात 2017,में की।मोहम्मद सिराज ने पहला मैच हैदराबाद के तरफ से खेला। आईपीएल सीजन में सिराज को हैदराबाद ने 2 करोड़ 60 लाख, में खरीदा। सिराज का इस सीजन में बेस प्राइस 20 लाख, रुपए था। सिराज को बहुत अच्छा पैसा मिला तो सिराज ने सबसे पहले रहने के लिए एक अच्छा सा घर खरीदा। सिराज ने अपने पहले आईपीएल सीजन में कुल 6 मैच खेले और सिराज ने कुल 6 मैचों में 10 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। आईपीएल के अलावा इस साल में सिराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया। और फिर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला।
मोहम्मद सिराज का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर – मोहम्मद सिराज का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का सपना नवंबर 2017, में पुरा हुवा। मोहम्मद सिराज को पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ t20, मैच मे खेलने का मौका मिला।
इसके अलावा सिराज ने पहला एक दिवसीय मैच 15 जनवरी 2019, को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था
सिराज को असली पहचान तब मिली जा सिराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे के टेस्ट मैच में चूना गया। सिराज जब ऑस्ट्रेलिया गए तो उसके कुछ दिनों के बाद सिराज के पिता की मौत हो गई। सिराज मैच छोड़कर जा सकते थे लेकिन सिराज ने कहा के ये मेरे पापा का सपना है। इसे मैं छोड़कर नहीं जा सकता उसके बाद सिराज ने मैच में खाफी अच्छा प्रदर्शन किया।
मोहम्मद। सिराज अब आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ देकर मोहम्मद सिराज को रिटेन किया।आशा करता हु के ये पोस्ट आप लोगो को पसंद आई होगी।।
0 Comments
Thanks