जब हम लोग बात करते हैं क्रिकेट के किसी महान खिलाड़ी की तो उसमें सबसे पहला नाम आता है वो है डिविलियर्स का. ए बी डिविलियर्स को मिस्टर 360° के नाम से जाना जाता है. उनका पूरा नाम अब्राहम बेंजुमेन डिविलियर्स है. उनके पिता का नाम अब्राहम बी डिविलियर्स है. उनकी माता का नाम मिली डिविलियर्स है. इनका जन्म 17 फरवरी 1984 को दक्षिण अफ्रीका के बेला-बेला शहर में हुआ था.अब्राहम बी डिविलियर्स के तीन बच्चें हैं जिनमे ए बी डिविलियर्स सबसे छोटे हैं.उनके पिता एक डॉक्टर हैं लेकिन उनको खेल कूद में बहुत रूचि था , इसीलिए डिविलियर्स के पिता ने उन्हें कभी खेल कूद से रोका नहीं . डिविलियर्स प्रीटोरिया के हाई स्कूल में पढ़ने गए जहाँ उनकी दोस्ती फैफ डुप्लेसी से हुई क्योंकि फैफ डुप्लेसी उसी स्कूल में पढ़ते थे . डिविलियर्स बहुत सारे खेल खेलना जानते थे इसीलिए उन्होंने स्कूल में बहुत सारे ईनाम भी जीते जिनमे - 100 मीटर दौड , टेनिस , क्रिकेट और भी बहुत उन्हें कई खेल में बहुत सारा ईनाम जीते . डिविलियर्स ने कई किताबें भी लिखी है. उनका एक गाना भी हैं,उनके गाने का नाम माक जौ ड्रोम वार है.डिविलियर्स सभी खेल में अच्छे हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा क्रिकेट खेलना पसंद है.इसी लिए डिविलियर्स ने अपने शौक को अपनी जिंदगी बनाई . शुरुआत मैं उन्होंने टाइटंस क्रिकेट टीम से किया , लगातार अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्होंने नॉर्थरन आयरलैंड के कैरिकफरगस क्रिकेट क्लब में गए.वहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसके कारण उन्हें अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना का मौका मिला.डिविलियर्स ने 2004 में अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया . उन्होंने अपने चौथे ही मैच में अर्धशतक बनाया.
लगातार अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्हें ODI और T-20 में भी खेलने का मौका मिला.जिसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ़ 178 रनों की शानदार पारी भी खेली.2013 में उन्होंने डेनियल नाम की लड़की के साथ शादी की.डिविलियर्स ने क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड बनाए जैसे कि ODI में सबसे तेज 50 रन ,100रन,150 रन का रिकॉर्ड उनके नाम हैं. बैटिंग में 2015 के ODI में उनका पहला स्थान और टेस्ट बैटिंग में तीसरा स्थान था . IPL की शुरुआत उन्होंने दिल्ली टीम से खेला तीन साल लगातार दिल्ली के साथ खेलने के बाद उन्हें बैंगलौर के टीम में ले लिया गया और वो अभी तक बैंगलौर के लिए खेल रहे है और उन्होंने बैंगलौर के लिए कई शानदार पारी भी खेली . डिविलियर्स की जितनी तारीफ की जाए कम है।
1 Comments
Awesome
ReplyDeleteThanks