विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम कोहली और माता का नाम सरोज है। विराट कोहली का एक भाई और एक बहन भी है। विराट कोहली जब 3 साल के थे तब से ही उन्होंने क्रिकेट के लिए अपने पापा को परेशान करना शुरू कर दिया था। विराट कोहली भारतीय स्कूल में पढ़ाई किया करते थे।
विराट कोहली गली क्रिकेट बहुत ही अच्छा खेलते थे। घर के आस-पास वालों ने विराट कोहली को अच्छा क्रिकेट खेलते देख विराट के पिता को बोले के आपका बेटा बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता है । कोहली का एडमिशन किसी अच्छे क्लब में करवा दीजिए क्योंकि गली क्रिकेट में कोई करियर नहीं है। विराट के पिता बहुत ही सोच विचार करने के बाद 9 साल की उम्र में विराट का एडमिशन क्रिकेट क्लब में करवाया। विराट कोहली ने क्रिकेट की शुरुआत अक्टूबर 2002 में की।
कोहली ने क्लब में बहुत मेहनत किया। और कोहली के लगातार शानदार प्रदर्शन को देख दिल्ली बोर्ड की तरफ से अंडर 15 खेलने का मौका मिला। कोहली ने अंडर 15 मैच में भी शानदार पारी खेली। विराट के शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए अंडर-17 खेलने का भी मौका मिला। सब कुछ सही चल रहा था। अचानक से एक दिन विराट के पिता को 18 दिसंबर 2006 में ब्रेन स्ट्रोक का दौरा पड़ा और उसके कुछ दिनों बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई।
उसके बाद जुलाई 2006 में विराट कोहली को इंडिया अंडर-19 के मैच में salection हुआ। विराट कोहली का पहला मैच इंग्लैंड दौरे का था। इंग्लैंड दौरे में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 105 रन बनाए थे। उसके बाद विराट को इंडिया अंडर-19 टीम का कप्तान बना दिया गया। उसके बाद विराट को 2009 में इंडिया टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला। उसके बाद से विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और लगातार शानदार प्रदर्शन करते गए। और इन्होंने बहुत सारे रिकॉर्ड भी बनाए हैं इसीलिए तो विराट कोहली को किंग कोहली कहते है। क्योंकि विराट लगभग हर मैच में रन बनाते है।

1 Comments
You have to write in hindi or english no mixture caption
ReplyDeleteThanks